Dark Mode
हाथरस में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

हाथरस में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

हाथरस पुलिस ने बुधवार को मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना बुधवार सुबह उस समय की है जब करीब 62 वर्षीय महिला खेत में गई थी जहां खुटीपुरी जाटान गांव का निवासी अमित कुमार पहले से ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।पीड़िता के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी माथुर ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!