Dark Mode
पीसांगन में आधार कार्ड सेंटर बंद, ग्रामीण परेशान

पीसांगन में आधार कार्ड सेंटर बंद, ग्रामीण परेशान

उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

 
पीसांगन । पीसांगन कस्बे मे आधार कार्ड सेंटर पुनः चालू करवाने को लेकर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में कैंप प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी को पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार कुमावत के नेतृत्व में ज्ञापन देकर  बताया कि पीसांगन कस्बे मे कई दिनो से आधार सेंटर बंद होने से लोगो को आधार कार्ड बनवाने, आधार अपडेट करवाने व संसोधन आदि आधार संबन्धित कार्य करवाने के लिए कस्बे सहित आस-पास के गाँव के कई कार्ड धारको को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी महीनो से इधर-उधर भटक रहे है जिससे ग्रामीण जन आर्थिक शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है पूर्व मे पीसांगन मे 2 सेंटर पोस्ट ऑफिस व राजीव गांधी सेवा केंद्र (आईटी सेंटर ) मे संचालित थे वह भी लंबे कई महीनो से बंद है प्रसासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे सरकार की बदनामी हो रही है कस्बे मे सेंटर बंद होने से क्षेत्र की जनता सहित विधार्थियों को विकट परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इससे क्षेत्र की जनता का सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। आधार कार्ड सेंटर पुनः चालू होने से ग्रामीणो को राहत  मिलेगी ।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!