आस्था गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड में हांसिल किए 95 फीसदी अंक।
जमवारामगढ़ . फ्रेम इंटरनेशनल नांगल बैरसी रोड जीरोता मोड दोसा की छात्रा आस्था गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं कक्षा कामर्स संकाय में 95 फीसदी अंक प्राप्त कर *ए* ग्रेड हांसिल किया है। आस्था गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनो राम रावत व दीपक शर्मा को दिया है।
आस्था के पिता खेमराज गुप्ता एक व्यवसाई ओर माता पिंकी गुप्ता गृहिणी हैं। पढाई के अलावा आस्था खेलकूद में भी अव्वल है।
आस्था की सफलता पर उसके मामा एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर राम अवतार गुप्ता, हनुमान सहाय गुप्ता,विष्णु गुप्ता, लालाराम सैनी, एवं अनिता गुप्ता ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।