एब्डोमिनल कैंसर अवेयरनेस मेगा शो 19 मई को बिड़ला ऑडिटोरियम में
जयपुर एब्डॉमिनल कैंसर ट्रस्ट’ और आईआईईएमआर के तत्वावधान तथा फोर्टिस हॉस्पिटल के सहयोग से पांचवे एब्डॉमिनल कैंसर डे का आयोजन 19 मई को होने जा रहा है। आज की व्यस्त ज़िन्दगी मैं एब्डॉमिनल कैंसर मृत्यु का दूसरा सबसे कारण बन चुका है, दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों के शीर्ष 10 कारणों में से 6 किसी न किसी रूप में एब्डॉमिनल कैंसर से जुडे होते हैं। एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट के संस्थापक, डॉ. सुन्दीप जैन और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, मुकेश मिश्रा ने बताया कि 19 मई को एब्डॉमिनल कैंसर डे पर वैश्विक आयोजन होंगे इसी के अंतर्गत होने वाली एक्टिविटीज का किक र्स्टाट बिड़ला ऑडिटोरियम में शाम 6.30 बजे एब्डोमिनल केसर डे के फाउंडर डॉ. सुन्दिप जैन के टॉक के साथ कबीर कैफे परफॉर्म करंगे। टॉक में पेट के कैंसर के रोगों के बारे में लोगों में अवेयरनेस और एब्डोमिनल कैंसर के मामलों का समय पर पता कैसे करें तथा कैंसर का संकट कैसे टाला जा सके पर डिस्कशन करेंगे। भारत के सबसे प्रसिद्ध लोक-फ्यूजन बैंड, कबीर कैफे परफॉर्मेंस इस कार्यक्रम में खास रहेगी जिनका संगीत 15वीं शताब्दी के भारतीय कबीर के दोहों पर आधारित है। नीरज आर्य का कबीर कैफे मुंबई में स्थित एक भारतीय इंडी- लोक और लोक- संलयन संगीत बैंड है। कार्यक्रम में जयपुर वॉकिंग फेस्ट के प्रतिभागियों के लिए किट वितरण भी किया जायेगा और कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है लेकिन प्री रजिस्ट्रेशन जरूरी है जो की एब्डोमिनल केसर डे की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर के निदेशक नीरव बंसल और आयोजन समिति से जुडी प्रमिला संजय ने बत्ताया कि 21 मई को जयपुर एबीसीडी (एब्डॉमिनल कैंसर डे) वॉकिंग फेस्टिवल का आयोजन होगा जो जयपुर के जलेबी चौक से सुबह 6 बजे से शुरू होकर हेरिटेज रूट से गुज़रेगा। वॉक में राजस्थान के फ़ोक कलाकार, सोशल ग्रूप्स, केन्सर सर्वाइवर भी शिरकत करेंगे। साथ ही वॉकर्स के लिये एक्टिविटी् और रूट पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई भी रखी जाएगी साथ ही जयपुर सुपर वॉकर अवार्ड्स उन लोगो को दिये जाएंगे, जिन्होने दूसरों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरणा बने या प्रेरक साबित हुए। कार्यकम समन्वयक एडवोकेट कमलेश शर्मा और मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि एब्डॉमिनल कैंसर डे के आयोजन की शुराआत इस बार 12 मई को ब्रिटश संसद से हुई जहाँ डॉ. सुन्दीप जैन को एब्डॉमिनल कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने के कार्यो के लिए भारत गौरव अवार्ड, सुनील चोपड़ा - लंदन के मेयर, वीरेंद्र शर्मा - संसद सदस्य यूके , बैरोनेस संदीप वर्मा - पूर्व सांसद, हाउस ऑफ लॉर्ड्स और महिला प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र, यूके, सुरेश मिश्रा - अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक संस्कृति युवा संस्था, रॉबर्ट डेविस - भारत गौरव अवार्ड्स के