Dark Mode
अभ्युदय ने कजाकिस्तान में जीता सिल्वर मैडल

अभ्युदय ने कजाकिस्तान में जीता सिल्वर मैडल

पूजा एकेडमी के छात्र अभ्युदय ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता एपीएसीएस सीरीज में लिया भाग

डीडवाना‡ खेलों के लिए एक ऐसी पहचान बन चुका है जहां हर खेल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अकेले डीडवाना का ही नही बल्कि अपने प्रांत और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे है । नगर की पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में अध्यनरत कक्षा 12वीं का छात्र अभ्युदय चौधरी हाल ही में बैडमिंटन में कजाकिस्तान फ्यूचर सीरीज एपीएसीएस 2023 में सिल्वर मैडल जीत कर डीडवाना पहुंचने पर उनके स्वागत के दौरान डॉ बजरंग सिंह राठौड़ ने यह बात कही । मारवाड़ अस्पताल ग्रुप के चेयरमैन डॉ सोहन चौधरी के सुपुत्र  अभ्युदय लंबे समय से बैडमिंटन खेल रहे है वे दर्जनों प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके है । अभ्युदय के सिल्वर मैडल जीतने पर नगर के खेल संगठनो, खिलाड़ियों और शुभ चिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है । यह पहला मौका है जब बैडमिंटन में कोई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच के डीडवाना को गौरांवित किया है । इससे पूर्व बास्केटबॉल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन हो चुका है । उल्लेखनीय है इस प्रतियोगिता में कुल 19 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, अभ्युदय की इस सफलता पर ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़, फुटबाल के सैय्यद फरहत अली, फ़िबा कमिश्नर हासम खान पठान, डॉक्टर मुकेश रुवटीया, ओम सोलंकी, मकसूद पठान, गजराज सिंह, अबरार अली बेरी, अनिल शर्मा, सादाब सिद्दीकी, अमजद एच पठान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!