Dark Mode
नेशनल हाईवे 48 पर लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में टकराये

नेशनल हाईवे 48 पर लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में टकराये

बहरोड़। नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के जागुवास चौक के पास सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कट पर खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गिट्टी से भरा ट्रक जयपुर की तरफ से आ रहा था। जिसने बहरोड़ में जागुवास चौक के कट पर खड़े मिनी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से मिनी ट्रक ने उसके आगे खड़े अन्य दो मिनी ट्रकों से जा टकराया और एक कार भी चपेट में आ गई। इस प्रकार लगभग आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गये। मिनी ट्रक का केबिन कबाड़ में बदल गया और चालक कुंदन सिंह ओखला निवासी दिल्ली उसमें फंस गया। जिसे क्रेन व लोगों की सहायता से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में घायल हुए मिनी ट्रक चालक ने बताया कि वह जयपुर से प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन भरकर हरियाणा के गुरुग्राम में जा रहा था। हाईवे पर जागुवास चौक पर क्रॉसिंग के दौरान वाहनों को रोका हुआ था। कुंदन का ट्रक सबसे पीछे खड़ा था। इस दौरान रोड़ी से भरा ट्रक तेज गति से आया और मिनी ट्रक को टक्कर मारी दी। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!