एबीवीपी ने दोषियों के फांसी की सजा की मांग की
झालावाड़ । प्रदेश के जोधपुर विश्वविधालय में नाबालिग छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। एबीबीपी जिला संयोजक अंकित देव गुर्जर ने बताया कि जोधपुर विश्वविधालय के पुराने परिसर के अंदर एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना का एबीवीपी सख्त विरोध करती है। राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ओर से परिसरों की सुरक्षा को पूरी तरह अनदेखा किया गया, जबकि इस संदर्भ में बार-बार माँग की जा रही थी। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, प्रदेश सरकार की अक्षमता के कारण राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राजस्थान में यह चुनावी वर्ष है, इस कारण गहलोत सरकार पुलिस सहित विभिन्न राज्य मशीनरी का उपयोग अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए कर रही है। जोधपुर गैंगरेप घटना में राज्य सरकार ने घटना को रोकने में सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद डीसीपी ने बिना तथ्य एबीवीपी से आरोपियों का संबंध बताना निंदनीय है , क्योंकि आरोपी ना तो दायित्व धारी हैं, ना ही उनमें से कोई भी आरोपी एबीवीपी का सदस्य हैं। दोषियों की फांसी की सजा की मांग को लेकर आज एबीवीपी ने मिनी सचिवालय में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष रवि मेघवाल , प्रान्त कार्यकारणी सदस्य आकाश गुप्ता,रामस्वरूप लोधा निखिल गुर्जर, कुणाल प्रजापति ,राजेश राठौर , अर्जुन लोधा , हर्षित खरेटिया , रोहित महावार , लखन दांगी , मनोज शर्मा , धर्मराज गुर्जर आदि मौजूद रहें।