एबीवीपी ने शुरू किया सेल्फी विद परिंडा अभियान
फलोदी:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रांतीय योजना के तहत नगर फलोदी द्वारा सेल्फी विद परिंडा अभियान शुरू किया गया। एस एफ डी प्रमुख ख़ुशी दाधीच ने बताया विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेन्ट के तहत पक्षियों की सुरक्षा व दाना पानी की व्यवस्था के लिए हर घर एक परिंडा लगाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। ज़िला संघठन मंत्री अशोक जोशी ने कहा कि अभियान के तहत जिले भर के कार्यकर्ता अपने अपने घरों की बालकनी व छत पर परिंडे लगाने का कार्य कर रहे हैं, इसके साथ ही कार्यकर्ता अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित कर रहे हैं। आमजन को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता अपने द्वारा लगाये गए परिंडे के साथ फोटो ले कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर रहे हैं और सबसे इस अभियान मे जुड़ने के लिए अपील भी कर रहे है। नगर मंत्री यस पुरोहित ने बताया अभियान के पहले दिन 500 परिंडे लगाए गए। जिले भर में 5000 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान प्रान्त कार्यकारिणी सद्स्य घेवर खारा,करीना पुरोहित, जे एन एम पी महाविधालय इकाई अध्यक्ष कनिका चांडा, छात्रावास संयोजक दिनेश कुमार इकाई सोशल मीडिया प्रमुख निक्कू जोशी,धीरज सोनी, देवेश चांडा,विकास खारा,मोहन सोलंकी आदि कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे ।