Dark Mode
हादसा : लद्दाख में नदी में फंसा टैंक, 5 जवानों की मौत

हादसा : लद्दाख में नदी में फंसा टैंक, 5 जवानों की मौत

 
एक्सरसाइज से लौट रहे थे जवान, रात एक बजे नदी में पानी बढ़ने से हादसा हुआ
 
 
लेह । लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में 28 जून की रात एक JCO समेत 5 जवानों की मौत हो गई। ये जवान T-72 टैंक से श्योक नदी पार कर रहे थे। नदी में अचानक पानी बढ़ने की वजह से टैंक फंस गया और जवानों की मौत हो गई।

लेह की फायर एंड फ्यूरी 14 कॉर्प्स के मुताबिक, 28 जून की रात मिलिट्री एक्सरसाइज से लौटने वक्त ईस्टर्न लद्दाख के सासेर ब्रांगसा में आर्मी टैंक श्योक नदी में फंस गया। रेस्क्यू करने के लिए टीमें पहुंची, लेकिन नदी में तेज बहाव की वजह से जवानों को बचाया नहीं जा सका।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि, घटना शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजे चीन सीमा से लगे LAC के चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं।जवानों के नाम- रिसालदार एमआर के रेड्डी, दफादार भूपेंद्र नेगी, लांस दफादार अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान और नागराज पी हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!