डीडवाना से निकलने वाले पुष्कर हाईवे पर हर दिन हो रहे हादसे
डीडवाना. शहर से रहमान गेट के पास से निकलने वाले पुष्कर हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन इसको लेकर किसी भी प्रशासन का अभी तरह इस ओर ध्यान नहीं गया है वही मिली जानकारी के अनुसार रहमान गेट के पास से बनी सड़क पुष्कर हाईवे निंबी की तरफ जाती हुई वहां पर सड़क के साइड में बनी खाई के कारण आए दिन गाड़ी सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं 1 महीने के भीतर 20 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं गहरी खाई के चलते लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है वहीं गत रात्रि को एक कार सवार अपने वाहन के सहित खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया पुष्कर हाईवे से निकलने वाले यह मार्ग आए दिन हादसों का मार्ग बनता जा रहा है प्रशासन को सुध लेकर बनी गहरी खाई को सही करवाना चाहिए गहरी खाई के चलते कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।