Dark Mode
चोरी का पर्दापाश कर सोने चांदी के जैवरात सहित अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी का पर्दापाश कर सोने चांदी के जैवरात सहित अभियुक्त गिरफ्तार

फलोदी। पुलिस थाना फलौदी की टीम द्वारा चोरी का पर्दापाश कर चोरी हुए सोने चांदी के जैवरात सहित आरोपी मनोहरराम पुत्र खेमाराम जी जाति जाट (भांबु) उम्र 31 साल पेशा मजदुरी निवासी नारायणपुरा चाखु पुलिस थाना चाखु जिला फलौदी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

घटना का विवरणः-
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि परिवादिया श्रीमति निरमा पत्नि श्री गंगाराम विश्नोई निवासी भीमसागर सामराऊ ने पुलिस थाना फलोदी पर रिपोर्ट पेश की थी कि वो 10/05/2023 को प्राइवेट बस में जोधपुर से खारा जा रही थी, मेरे पास मेरे बैग में 12 तोला सोना और चांदी के जेवरात थे, जो मेरा बैग फलोदी में किसी अज्ञात चोर ने बस में से चोरी कर लिया। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान अमीलाल उ.नि. के हवाले किया गया।

कार्यवाही:-
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी हनुमान प्रसाद ने बताया कि बस से गहने चोरी की घटना को गम्भीरता से लिया जाकर प्रकरण को ट्रेस आउट करने के निर्देश दिये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन मे वृताधिकारी वृत फलौदी रामकरणसिह मलिण्डा सुपरविजन मे थानाधिकारी फलौदी ओमप्रकाश के नेतृत्व मे अमीलाल उनि, काँसेबल गणेश चौधरी, हडमान की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दर्जनों स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिये, अज्ञात मुलजिम की तलाश फलोदी, देचू, मण्डला, जोधपुर शहर, औसियां, लोहावट, बाप, जाम्बा, चाखू में की। टीम द्वारा लगातार प्रयास कर आसुचना व आधुनिक तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रकरण का प्रर्दाफाश कर मुलजिम मनोहरराम पुत्र खेमाराम जी जाति जाट (भांबु) को गिरफ्तार कर चोरी किये करीब 12 तौला सोने व 50 तौला चान्दी के जैवरात प्रार्थीया का थैला सहित मुलजिम के कब्जे से बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!