Dark Mode
दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

आंधी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में डेढ माह से फरार मुख्य आरोपी रामकेश उर्फ गोलू मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा उम्र 24 साल निवासी पावटा (लोडीपुरा) थाना आंधी जिला जयपुर ग्रामीण
को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश, कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी किये। 
 
*यह था मामला*
आंधी थाना प्रभारी जयप्रकाश मील ने बताया की दिनांक 12 अप्रैल को आंधी थाना क्षेत्र निवासी पीडित महिला ने उपस्थित थाना हाजा होकर एक रिपोर्ट इस आशय से पेश की थी की आरोपी रामकेश उर्फ गोलू व एक अन्य व्यक्ति रात्रि को बाइक पर उसका अपहरण कर ले गए तथा बाद में गोलू द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आदि रिपोर्ट पर अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए आंधी थाना पुलिस द्वारा अन्य आरोपी श्रवण कुमार पुत्र मोहनलाल योगी उम्र 18 साल 9 माह निवासी नांगल चापा थाना पापडदा जिला दोसा को गिरफ्तार किया गया था। 
आंधी थाना प्रभारी जयप्रकाश मील ने बताया की मामले में घटना के वक्त से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामकेश उर्फ गोलू मीणा को गुरूवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से कोर्ट ने आरोपी रामकेश उर्फ गोलू मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी दिये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!