अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा बहला फुसलाकर किया किशोरी का अपहरण, तीन आरोपियों ने किया अपहरण
नदबई। भरतपुर जिले के नदबई ग्रामीण क्षेत्र में करीब बीस दिन पहले बहला फुसलाकर नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामलें में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस सीओ नीतिराज सिंह की मानें तो आरोपी अखैगढ़ निवासी आरोपी हेतराम जाटव को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि २९ जून को नदबई ग्रामीण क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोरी अलवर जिले के खेडली से सामान लेकर अपने गांव लौट रही। इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपियों ने बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। बाद में किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने तीन आरोपियों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में पुलिस सीओ नीतिराज सिंह ने मामलें की जांच पडताल करते हुए रेलवे स्टेशन के समीप से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।