Dark Mode
ऑस्ट्रेलिया में 91 बच्चियों से रेप का आरोपी गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया में 91 बच्चियों से रेप का आरोपी गिरफ्तार

सभी लड़कियों की उम्र 10 साल से कम, 9 साल बाद पुलिस को कामयाबी'


सिडनी .  ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 25 साल में 1623 यौन अपराध करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। 45 साल के इस आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सिर्फ इतना बताया गया है कि वो देश के तीन शहरों में चाइल्ड केयर ऑफिसर रहा।

आरोपी ने 91 बच्चियों से रेप किया। ऑस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक- आरोपी के खिलाफ अलग-अलग कैटेगरी में आरोप दर्ज किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- पुलिस को पहली बार इसका सुराग 2014 में मिला था। हालांकि, गिरफ्तार करने में कामयाबी अब मिली है। आरोपी के पास से हजारों चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो, फोटो और कुछ रील्स बरामद की गई हैं।

चाइल्ड केयर एक्सपर्ट है आरोपी

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की अलग-अलग रिपोर्ट्स में इस स्कैंडल की जानकारी दी गई है। इनके मुताबिक- आरोपी के खिलाफ कुल मिलाकर 1623 सेक्स क्राइम्स दर्ज किए गए हैं। इनमें चाइल्ड केयर की 91 बच्चियों से रेप का आरोप भी शामिल है। इन सभी विक्टिम्स की उम्र 10 साल से कम है।
अलग-अलग सेक्स ऑफेंस (यौन अपराध) कैटेगरी में दर्ज केसेज के मुताबिक- इस पूर्व चाइल्ड केयर ऑफिसर ने कुल मिलाकर 246 बार रेप किया। इस दौरान 613 चाइल्ड पोर्न वीडियो बनाए।
पुलिस के मुताबिक- ये सभी क्राइम्स 2007 से 2022 के बीच तीन शहरों के 12 चाइल्ड केयर सेंटर्स में अंजाम दिए गए। हैरानी की बात ये है कि आरोपी के खिलाफ चाइल्ड केयर एक्सपर्ट का लाइसेंस भी था और इसी आधार पर उसे इन सेंटर्स में नौकरी भी आसानी से मिलती रही।
87 बच्चे ऑस्ट्रेलियन
अब तक की जांच के मुताबिक- विक्टिम्स में से 87 बच्चे ऑस्ट्रेलियाई हैं। पुलिस को भरोसा है कि वो न सिर्फ इन सभी बच्चों की पहचान कर लेगी, बल्कि उनके और उनके पेरेंट्स के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सभी बच्चों का पता लगाना बेहद मुश्किल साबित हो सकता है, क्योंकि इनमें से कई ऐसे हैं जो अब पेरेंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया से किसी दूसरे देश में शिफ्ट हो गए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- आरोपी को अगस्त 2022 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन तब उसके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। इसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाईं और सबूत जुटाने पर फोकस किया। बाद में कड़ियां जुड़ती चली गईं और अब पुलिस के पास तमाम सबूत मौजूद हैं।
कैसे मिला सुराग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 2014 में पुलिस को एक मामले की जांच के दौरान पहला सुराग मिला था। यहां डार्क वेब पर उसे कुछ चाइल्ड पोर्न वीडियो और इमेज मिलीं थीं। शक होने पर जांच की गई तो पता चला कि ये सभी ऑस्ट्रेलियाई चाइल्ड केयर में कैप्चर किए गए हैं।
इसके बाद केस दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू हुई। अब आरोपी को 21 अगस्त को ब्रिस्बेन की अदालत में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि पुलिस उसे जांच के लिए कुछ दूसरे देशों में भी ले जा सकती है।
सुनवाई के पहले ज्यूडिशियल एजेंसी के एक जज ने कहा- हमारी जांच एजेंसियों ने बहुत जबरदस्त मेहनत करके एक घिनौने अपराध को उजागर किया है। इस तरह के आरोपी सोसायटी के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं।
क्या है डार्क वेब
बैंकिंग डेटा से लेकर पासवर्ड की बिक्री तक, हर साल डार्क वेब से जुड़ी सैकड़ों खबरें आती हैं। इंटरनेट की इस काली और खतरनाक दुनिया के बारे में अमूमन हर शख्स को जानकारी नहीं होती। यहां ड्रग्स, हथियार और खुफिया सूचनाओं का भंडार मौजूद है।
डार्क वेब से पहला सुराग मिला
ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस को 2014 में पहली बार इस मामले का पहला सुराग डार्क वेब से ही मिला था। हालांकि, इस सीक्रेट और रहस्यमयी दुनिया में अपराधी को खोज पाना आसान नहीं है। इसके लिए सायबर क्राइम एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई थी। बाद में उसने ही बताया कि ये तमाम वीडियोज और फोटोज दरहकीकत ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के ही हैं और इन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही कैप्चर भी किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!