भेदभाव पूर्ण नीति से काम करने का आरोप
सूरतगढ़. विधायक रामप्रताप कासनियां, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करते हुए एडीएम को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगरपालिका कार्यालय का घेराव व धरना देने की चेतावनी दी।
विधायक रामप्रताप कासनियां के नेतृत्व में एडीएम कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में भेदभावपूर्ण नीति से काम किया जा रहा है।इसके तहत अतिक्रमणों को हटाने में भेदभावपूर्ण नीति अपनाई जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।वार्डों में नियमित रुप से सफाई कार्य नहीं हो रहा। स्ट्रीट लाइटें लम्बे समय से खराब पड़ी हुई है। इसको लेकर नागरिकों में रोष है। पार्षदों को डराया जा रहा है व झूठे मुकदमों में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है। नियमानुसार निविदाएं नहीं की जा रही है।
भाजपा जनप्रतिनिधियों ने एडीएम से नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र गोदारा को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद एडीएम ने अधिशासी अधिकारी को मौके पर बुलाया। तत्पश्चात एडीएम चैम्बर में जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें विधायक रामप्रताप कासनियां ने आरोप लगाया कि नगरपालिका प्रशासन सत्ता पक्ष के लोगों की शह पर भेदभावपूर्ण नीति अपना रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने कहा कि पालिका प्रशासन चेयरमैन के आदेश की पालना नहीं कर रहा है तथा भेदभावपूर्ण नीति से कार्य कर रहा है। इस मौके पर रिंकू सिद्दकी ने महंगाई राहत शिविर में हुए घटनाक्रम से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाते हुए कहा कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी के साथ किसी तरह का दुव्र्यवहार नहीं किया। इसके बावजूद कर्मचारी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लामबद्ध हो गए। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के बारे में अवगत करवाया और समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिए।