Dark Mode
जल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

जल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

डीडवाना। क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध रूप से नल कनेक्शन लेकर घरों में बनाए गए हौज में पानी भरकर टैंकरों से पानी बेचने के अवैध कार्यों की शिकायतें मिलने पर जलदाय विभाग ने अभियान चलाकर अवैध जल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया। डीडवाना जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता जेके चारण ने डीडवाना क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर एक घर में अवैध जल कनेक्शन पकड़ने की कारवाई की है। जिसमे एक घर में सीधा सर्विस लाइन से अवैध तरीके से अपने घर पर कनेक्शन कर रखा था। और टैंकरों के द्वारा पानी की काला बाजारी कर रहा था।जिसमे विभाग ने करवाई करते हुए रंगे हाथ कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई कृषि मण्डी के पीछे की गई।जिसमे एक व्यक्ति द्वारा अपने घर मे टैंकरों से पानी बेचने की कार्रवाई लम्बे समय से की जा रही थी। जिस पर विभाग ने जल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कहा है की जो व्यक्ति अपने घर के नल पर बाल्टू या अन्य साधन नहीं लगाएगा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!