आदर्श नगर जोन में भूमाफियाओं के विरूद्व कार्यवाही
जोन उपायुक्त श्री सुरेश राव के नेतृत्व में दो अवैध निर्माण ध्वस्त
जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज के आदर्श नगर जोन उपायुक्त सुरेश राव के नेतृत्व में गुरूवार को भूमाफियाओं के विरूद्व कार्यवाही करते हुए दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।
उपायुक्त सुरेश राव ने बताया कि अवैध निर्माण में लबलबी की कोठी, रहीमन काॅलोनी, दिल्ली बाई पास रोड़ से 1 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया एवं दूसरा अवैध निर्माण जो वार्ड नं. 100 में जामडोली में स्थित आम रास्ते पर किया हुआ था, को हटाया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस जाप्ते के साथ नीलकमल मीणा, उपायुक्त सतर्कता, विजेन्द्र मीणा कनिष्ठ अभियंता आदर्श नगर जोन उपस्थित रहे।