Dark Mode
जोधपुर में कार्रवाई, दस्तावेज नहीं मिलने पर टैंकर जब्त

जोधपुर में कार्रवाई, दस्तावेज नहीं मिलने पर टैंकर जब्त

जोधपुर। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर एक टैंकर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत की गई।

थानाधिकारी ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को जांच के दौरान रोके गए टैंकर की गहन जांच की गई। निरीक्षण में टैंकर पूरी तरह खाली पाया गया और मौके पर किसी भी प्रकार के अपशिष्ट या रासायनिक युक्त पानी को किसी जल स्रोत में छोड़े जाने के साक्ष्य नहीं मिले।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से अपशिष्ट जल के संभावित अवैध निस्तारण की शिकायतों और आशंकाओं को देखते हुए नियमित निगरानी की जा रही है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विशेष जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी भी वाहन द्वारा नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!