Dark Mode
अभिनेता अनिल कपूर की मां का मुंबई में निधन

अभिनेता अनिल कपूर की मां का मुंबई में निधन

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं और वृद्धावस्था संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्र ने पीटीआई- से कहा, ‘‘निर्मल कपूर का आज शाम करीब 5:20 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’सूत्रों के मुताबिक, निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। निर्मल कपूर का विवाह फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुआ था, जिनसे उनके चार बच्चे-अनिल, रीना, बोनी और संजय हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!