Dark Mode
अदाणी ग्रुप ने मेयो क्लिनिक के साथ मिलाया हाथ

अदाणी ग्रुप ने मेयो क्लिनिक के साथ मिलाया हाथ

अहमदाबाद । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को अमेरिका स्थित मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में अदाणी हेल्थ सिटी (एएचसी) शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य विश्वस्तरीय चिकित्सा अनुसंधान, किफायती स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में अग्रणी बनना है। अदाणी परिवार अहमदाबाद और मुंबई में पहले दो एकीकृत स्वास्थ्य परिसरों के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का दान देगा। इसमें मुंबई और अहमदाबाद में दो 1,000 बिस्तरों वाले मल्टी-सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनेंगे।

6,000 करोड़ रुपये का यह दान अरबपति उद्योगपति द्वारा अपने बेटे जीत अदाणी की शादी में की गई 10,000 करोड़ रुपये की सामाजिक दान की हाल की घोषणा का हिस्सा है, जिसे विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा।कंपनी ने बताया कि गौतम अदाणी ने देश भर के शहरों और कस्बों में ऐसी और अधिक एकीकृत अदाणी हेल्थ सिटीज बनाने की योजना बनाई है।अदाणी समूह के चेयरपर्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मेयो क्लिनिक के साथ साझेदारी में अदाणी हेल्थ सिटी को लॉन्च करने पर गर्व है, जो विश्व स्तरीय चिकित्सा अनुसंधान, सस्ती स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में अग्रणी बनेगा।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!