अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण
-
गुणवत्तापूर्ण और तय समय में पूरे हो निर्माण कार्य: नीरज
बूंदी। अतिरिक्त जिला कलक्टर नीरज कुमार मीणा ने सोमवार को खेल संकुल में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए करवाए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने खेल संकुल में स्विमिंग पूल, ट्रेक, मल्टीपरपज हॉल तथा खेल संकुल में बनाए जाने वाले वॉलीबाल, बास्केट बॉल, कब्बड्डी, खो-खो मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे किए जावे। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख जावे। इस दौरान जिला खेल अधिकारी वाईबी सिंह ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को खेल संकुल में अब तक हुए निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण हो, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी वाईबी सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी साथ रहे।