Dark Mode
 आदि शंकर ई- लाईब्रेरी का हुआ शुभारम्भ

 आदि शंकर ई- लाईब्रेरी का हुआ शुभारम्भ

  विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा और*विफा संस्थापक सुशील औझा ने किया

लालसोट  .  विप्र कल्याण बोर्ड के चेयरमैन महेश शर्मा और विप्र फाउण्डेशन के  संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने रामनवमी को विप्र फाउंडेशन की पहली ई- लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। विप्र फाउण्डेशन, लालसोट द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने कहा कि आगामी दिनों में राजस्थान के सभी 52 जिलों के हर ब्लॉक पर आगामी दिनों में ई लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी । इन लाइब्रेरियों में समाज के युवाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर ई कंटेंट भी उपलब्ध होगा . उन्होंने कहा कि अब तक विप्र फाउंडेशन के प्रयास से 310 युवा कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर राष्ट्र और समाज की सेवा में जुटे हुए हैं जयपुर में साठ हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में परशुराम शक्तिपीठ की स्थापना की जा रही है जिसका सात मंजिला भवन  आने वाले चार माह में पूर्ण करवा कर समाज को समर्पित कर दी जाएगी.  उदयपुर में परशुराम महाविद्यालय तैयार है। आने वाले समय में इस तरह के कई  प्रकल्प प्रारंभ किए जाएंगे जो समाज के लिए तथा राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। इससे पूर्व विप्र कल्याण बोर्ड के चेयरमैन महेश शर्मा*  ने ई लाइब्रेरी का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कंप्यूटर ऑन कर शुभारंभ किया तथा कहा कि पहली आदि शंकर ई-लाइब्रेरी की शुरुआत आज लालसोट से हुई है यह कदम आने वाले समय में समाज की दशा और दिशा दोनों को बदलने के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।  कार्यक्रम की शुरुआत में शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमानंद शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया कि यह ई-लाइब्रेरी समाज के युवाओं के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी फिलहाल 30 सीटों के साथ अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी जहाँ पर अत्याधुनिक  सुविधायुक्त सकारात्मक व सुरक्षित वातावरण मिलेगा और अगले माह बांदीकुई व महुआ में भी इसी तरह की शुरुआत होने जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष लालसोट की चेयरमैन रक्षा मिश्रा ने आभार प्रकट किया। मंच  श्रीकांत शर्मा व अभिनव त्रिपाठी ने किया । ई- लाइब्रेरी के संचालन के लिए सहयोग करने के लिए संजय उपाध्याय, कैलाश तिवाड़ी, अजय शर्मा , सोनू बिनोरी , सत्यनारायण चतुर्वेदी , दीपक पुरोहित , जितेन्द्र गोलची , विनीत वोहरा, गिर्राज खांडल , शिरीष शर्माआदि का सम्मान किया गया.  इस अवसर पर समाज सेवा को समर्पित  संजय शर्मा जयपुर, विप्र फाउण्डेशन दौसा के जिलाध्यक्ष  कैलाश तिवाड़ी , जिला महामंत्री  ब्रजेश तिवाड़ी, जिला प्रवक्ता  लोकेश आर्यन , युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिरीष शर्मा, अनिल नीमला  जिला संरक्षक कैलाश जोशी,  रमेश पंडा, जिला उपाध्यक्ष  संजय उपाध्याय, जिला मंत्री दिनेश जोशी, जिला संयुक्त मंत्री दिनेश तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी, मण्डावरी नगर अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष हुकम हिण्डौनिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष  दिनेश मिश्रा, बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष  प्रेम स्वरूप लामडा, पार्षद एल एन भारद्वाज,  रवि गंगावत,  हिमांशु बापीवाल, कमल पुरोहित, लोकेश बैनाडा,  राजेन्द्र डोब, सतीश सालिगरामपुरा, महेंद्र डिडवाना, वैद्य सुधाकर शर्मा, एडवोकेट  प्रकाश निर्झरना,  अंजना त्यागी,मदन पारीक,  दीपक सुकार, अशोक व्यास ,  बाबूलाल हाडा,  रामप्रसाद भाया, एडवोकेट अशोक हट्टीका,  संजीव जोशी  रवि हाडा,  रमेश इंग्लिश,  राकेश सेडूलाई, नीरज शर्मा,   वेद प्रकाश शर्मा,  राधा मोहन मिश्रा,  श्याम सुंदर शर्मा, गिरधारी नानेटा,  कमलेश सुकार, मनोज डोब,  राजेश जिंद,  रघुनंदन मिश्रा , ओम प्रकाश चतुर्वेदी, वैद्य सुरेश शर्मा , विष्णु ककराला,  मोहन चतुर्वेदी, गोविंद बगडी,  महेश चांदपुर  महेश सुकार, पवन शर्मा बिचपुरी, नरसी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!