Dark Mode
येलो गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर चलीं अदिति राव हैदरी

येलो गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर चलीं अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। इस दौरान उनके आउटफिट अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहे हैं। फैंस अदिति के आउटफिट्स और उनके लुक्स को बेहद पसंद कर रहे हैं। गुरुवार को अदिति का पहला रेड कार्पेट लुक सामने आया। इस दौरान उन्होंने ऑफ शोल्डर येलो गाउन पहना। फैंस का कहना है कि इस कांस में अदिति का लुक सबसे बेस्ट था।

फैंस और सेलेब्स ने की लुक की तारीफ
कांस लुक की तस्वीर शेयर करते हुए अदिति ने लिखा- ‘फूल खिले।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘उफ्फ।’ पंजाबी एक्ट्रेस निम्रत खैरा ने लिखा- ‘उफ्फ, आप इतने खूबसूरत कैसे हो सकते हो। सेलेब्स के अलावा फैंस भी अदिति के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'आप बहुत सुंदर दिखती हैं। कांस का रेड आउटफिट ऐसा ही होना चाहिए।' दूसरे फैन ने कहा- ‘यह उनके सामान्य एथिनिक वियर लुक्स से काफी अलग है, यह अच्छा बदलाव है।’

कांस के पहले दिन अदिति ने पहना ब्लू गाउन, सड़क पर कराया फोटोशूट
फेस्टिवल में अदिति ने पहले दिन ब्लू ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन पहना, जिसके फ्रंट अपर पर सिल्वर वर्क था। वहीं इस लुक के साथ अदिति ने अपने बाल खुले रखे थे , वहीं आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर कलर के इयररिंग्स पहनी। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान अदिति की व्हाइट हील्स ने खींचा।

2022 में अदिति ने किया था कांस डेब्यू
अदिति ने 2022 में अपना कांस डेब्यू किया था। वो लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर चलीं। पिछले साल उन्होंने एक सफेद साड़ी पहनी थी, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलरा का आउटफिट भी स्टाइल किया था। अदिति के पुराने लुक्स को सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!