Dark Mode
डोल मेलेे की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक

डोल मेलेे की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक

बारां। आगामी जलझूलनी एकादशी पर आयोजित होेने वाले ख्यातनाम डोल मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद भंवरलाल जनागल की अध्यक्षता में नगर परिषद भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने कहा कि डोल मेला हाड़ौती क्षेत्र का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है। पिछले वर्षों की तरह भव्यता के साथ इसके आयोेजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं, मेलार्थियों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मेले में विद्युत सजावट, प्रकाश व सफाई व्यवस्था और सड़क मार्ग की मरम्मत, अस्थाई दुकानों, झूलों आदि के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों को तत्परता से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम जनागल ने मेला परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन को सफाई से जुड़ी कोई परेशानी न हो। उन्होंने मेला क्षेत्र की नालियों की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। बैठक में नगर परिषद आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!