एडीएम ने किया प्रभावित फसलों का निरीक्षण ,
पदमपुर . राज्य सरकार रबी फसल वर्ष 2022 ,23 के तहत पाल व शीललहर से प्रभावित फसलों के नुकसान को लेकर विशेष गिरदावर करवा रही है , इसी संदर्भ में जिला कलेक्टर के निर्देश एडीएम उमेद सिंह रत्नु श्रीगंगानगर , एसडीएम पवन कुमार सुथार , तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नू ,नायब तहसीलदार राजकुमार हल्का पटवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने 27,28 बीबी ,7 डीडी इत्यादि प्रभावित क्षेत्र मे पाले से खराब हुई सरसों व अन्य फसलों का किसानों को साथ लेकर निरीक्षण कर हल्का पटवारियों को तुरंत प्रभाव से सर्वे कर रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया ।
पवन कुमार सुथार ने बताया कि 37 जीजी ,7 डीडी ,27 व 28 वीबी में पाले की मार से 40 से 60 फसलों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । ज्ञात रहे कि क्षेत्र के किसान संगठन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर लगातार प्रशासन से पाले से खराब हुई फसल का तुरंत प्रभाव से सर्वे करवाने की मांग प्रमुखता से कर रहे हैं ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रभावित किसानों की फसलों का तुरंत प्रभाव से सर्वे कर मुआवजा दिलाने के लिए निर्देश जारी कर रखे हैं , प्रभावित किसानों ने कहा कि यदि समय पूर्व हल्का पटवारी पाले से खराब हुई फसलो का सर्वे कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर देते तो किसानवर्ग को राहत मिल सकती थी ।
एसडीम पवन कुमार ने 7 डीडी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया वंहा विद्यार्थियों के साथ बैठकर उनके के जनरल नॉलेज को परखा व विद्यालय अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं पर अपना ध्यान संवेदनशीलता से केंद्रित करने हेतु निर्देश दिए I प्लस फोटो सहित प्रमुखता से लगाएं ।