Dark Mode
एडीएम ओपी बुनकर नगर पालिका बड़ीसादड़ी के

एडीएम ओपी बुनकर नगर पालिका बड़ीसादड़ी के

अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त


उदयपुर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका बड़ी सादड़ी के अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता के आदेशानुसार  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243जेडए सपठित अनुच्छेद 243 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये नगरपालिका के अध्यक्ष पद के उपचुनाव हेतु बुनकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद का निर्वाचन सोमवार 27 मार्च को होना निर्धारित है।  बुनकर राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 19 के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण और अधीक्षण के अध्यधीन रहेंगे।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियुक्त पर्यवेक्षक 27 मार्च को सुबह 9.30 बजे से मतदान स्थल पर पर्यवेक्षण कार्य प्रारम्भ कर तथा निर्वाचन के परिणाम की घोषणा तक नियमित रूप से चुनाव कार्य का पर्यवेक्षण करेंगा। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में अपना समाधान करेंगे। यदि आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण जानकारी में आये तो जिला निर्वाचन अधिकारी से सम्पर्क कर समुचित कार्यवाही सम्पन्न करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसे अतिआवश्यक प्रकृति का कोई प्रकरण जानकारी में आने पर इसकी सूचना तत्काल आयोग को प्रेषित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!