Dark Mode
एडीएम रामरतन सौंकरिया ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के पोस्टर का विमोचन किया

एडीएम रामरतन सौंकरिया ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के पोस्टर का विमोचन किया

टोंक। केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सीएल बुनकर द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। इस वर्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम से सहकारिता का राज्य में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। साथ ही, सहकारिता से अधिकाधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाना अपेक्षित है। प्रक्रिया में सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंकों की सदस्यता में वृद्धि करना तथा सहकारी समितियों की समाज में प्रासंगिकता एवं लाभप्रदता को बढ़ाया जाना अपेक्षित है। सहकारी विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुचाने के लिए सहकारी समितियों व सहकारी बैंक से सदस्यों को जोड़ा है। जमीनी स्तर पर सहकारिता की पहुंच बढाना तथा प्रदर्शनी, प्रभात फेरियां, सहकार का रथ, मेला, विशेष उत्सव सेमीनार, बैठकें एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सहकारिता से समृद्धि की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। प्रधंन निदेशक ने बताया कि विभागीय निर्देशों की पालना में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया के आथित्य में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटू लाल बैरवा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, टोंक, नाबार्ड के डीडीएम. प्रबंधक, अग्रणी बैंक, अधिशाषी अधिकारी, केंद्रीय सहकारी बैंक एवं अन्य अधिकारी व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहें। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने विभाग की योजनाओं एवं सहकार से समृद्धि की पहलों की जानकारी उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रगतिशील किसानों को दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!