Dark Mode
सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और सीवरेज प्रोजेक्ट्स की गति का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जनता को जल्द राहत देने के सख्त निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने 100 फीट रोड से लेकर पांसल रोड, मराठा कॉलोनी तक चल रहे रोड़ निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांधीनगर और पुलिस लाइन सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों का मौका मुआयना किया और स्थानीय हालात की जानकारी ली। सर्किट हाउस के पास चल रहे सीवरेज के कार्यों की धीमी गति पर संज्ञान लेते हुए, उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए एक अतिरिक्त मशीन लगाने के निर्देश दिए साथ ही सीवरेज लाइनों के डालने से शहर के जिन हिस्सों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन सभी सड़कों का बारिश के उपरांत शीघ्र निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!