Dark Mode
बिपरजाय तूफान को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, आमजन को भी सतर्क किया 

बिपरजाय तूफान को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, आमजन को भी सतर्क किया 

 
फलोदी . अति-प्रचण्ड चक्रवती तूफान बिपरजॉय की दिनांक 16 व 17 जून को लेकर सतर्क रहने के लिए फलोदी प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवम नगरपालीका प्रशासन ने अहम बैठक , भोम्पू प्रचार व मीडिया के माध्यम से आमजन को सतर्क रहने व किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की अपील की गई। 
 
फलोदी जिले के विशेषाधिकारी जस्मितसिंह संधू, एसडीएम डॉ अर्चना व्यास, थानाधिकारी राकेश ख्यालिया, नगरपालीका अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेवदान चारण आदि ने अपने विभागों व आमजन को बैठके लेकर चक्रवती तूफान बिपरजाय के संभावित खतरे को लेकर आमजन को सतर्क करते हुए कहा है कि  आप सभी आमजन निम्नाकिंत दिशा निर्देशों की अनुपालना कर प्रशासन का सहयोग करें।  जिसमे मुख्यतः  तेज हवा व मेघ गर्जन के दौरान घरों के अंदर रहे। तेज हवा, बारिश व बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ों के नीचे एवं कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे। तेज अंधड़ के समय बिजली के तारों के टूटने एवं खंभों के गिरने की संभावना है अतः सावधानी रखें। तेज हवा व बरसात के दौरान पेड़ों के नीचे व कच्ची दीवार के पास खड़े न हो। पशुओं को खुले बाड़े में रखे तथा खुटे से नहीं बांधे। बिजली के खम्भों के नीचे व पास दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करें। जिन घरों में टीन शेड है, उनके गेट बंद रखे। बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहें तथा विद्युत खम्भों, तारों व ट्रांसफार्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाये रखें एवं नजदीकी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। तेज बहाव में वाहन न उतारे तथा आपात स्थिति में टॉर्च, रेन कोट व छाते का प्रयोग करें।  बैटरी से संचालित मोबाईल, इनवर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखें घरों में पानी का स्टॉक रखें 
 पशुओं को भारी बारिश से बचाने हेतु सुरक्षित स्थान पर बांधे।
 
         इसके अलावा 16 व 17 जून को महंगाई राहत केम्प तथा मनरेगा कार्य की छुट्टी रखी गई गए है तथा सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहने के लिए पाबंद किया गया है। प्रशासन ने आपदा में मदद के लिए दो कंट्रोल रूम बनाये है  जो 24 घण्टे चालू रहेंगे। जिसके 02925- 222128 तथा 02925 - 222182 नम्बर है आमजन द्वारा इस नम्बर पर सूचना देकर मदद मांगी जा सकती है। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!