प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने भी जमकर खेली होली
फलोदी- प्रशासन और पुलिस अधिकारियों व अन्य ने पुलिस थाना परिसर में होली महोत्सव मनाकर खुशियां मनाई । फलोदी क्षेत्र में होली कब दो दिन कड़ी ड्यूटी करने के बाद आज फलोदी पुलिस थाना परिसर में प्रशानिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियो व अन्य स्टाफ ने जमकर होली पर्व मनाया। थाना परिसर में सभी ने डीजे की धुन पर जमकर नाच गाने के साथ एक दूसरे पर पुष्प व गुलाल व रंग डाल कर होली मनाई। होली के दिन इन सभी की शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कड़ी ड्यूटी रहती है इसलिए होली व धुलण्डी के बाद के दिन ये सभी लोग होली का पर्व मनाते है। इस महोत्सव में एसडीएम डॉ अर्चना व्यास, अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा, थानाधिकारी राकेश ख्यालिया , तहसीलदार हुक्मीचंद सहित स्टाफ व पुलिसकर्मियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जर्नलिस्ट एशोसिएशन ऑफ फलोदी के अध्यक्ष रमेश व्यास, सचिव अशोक मेघवाल, सह सचिव धर्मेंद्र सोनी, सहित पूरे संगठन ने प्रशासन व पुलिस महकमे को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।