Dark Mode
केकेसी पीजी महाविद्यालय मे मनाया गया प्रवेशोत्सव

केकेसी पीजी महाविद्यालय मे मनाया गया प्रवेशोत्सव

सरदारशहर .  केकेसी पीजी महाविद्यालय सत्र 2023-24 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने तिलकार्चन कर स्वागत व अभिनंदन किया।प्रवेशोत्सव में उपस्थित सैकड़ों नए विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण में अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने आप को प्रतिबद्ध किया।इस अवसर पर  संस्था निदेशक किशोर सिंह राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुमेरसिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत व अच्छी पुस्तकों की आवश्यकता होती है जो इस महाविद्यालय में उपलब्ध है,प्रवेशोत्सव में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य महबूब अली चौहान, प्रदीप चौहान ,पुनीत वर्मा, रूपचंद परिहार ,डॉ विमलेश टेलर, राजकुमार सोनी, जगदीश ,सुरेंद्र कुमार ,शाहिद मो.,गीता प्रजापत ,बेगराज, दीनदयाल ,रामकला केजरीवाल, मनीष पारीक, गोपाल भाकर, दौलत जोशी ,किरण रानी सहित समस्त संस्था परिवार उपस्थित था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!