एडीपीसी ने तलसरिया विद्यालय का किया निरीक्षण।
नवलगढ . अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कमला कालेर ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलसरिया का निरीक्षण किया व नामांकन वृद्धि व भौतिक विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उनके साथ दल में एपीसी कमलेश तेतरवाल व पीओ बबीता सिंह भी शामिल थे।
इस दौरान तलसरिया की प्रधानाचार्य पुष्पा खीचड़ ने विद्यालय में विकास कार्यो हेतु उनतालीस हजार रुपये का चेक भी एडीपीसी को सुपुर्द किया।
एपीसी तेतरवाल ने मुख्यमंत्री जनसहभागिता की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना का अधिकतम लाभ लेने का आव्हान किया।
इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार, दौलत राम जाट आदि भी उपस्थित रहे।