अधिवक्ता नरेश शर्मा हुए सम्मानित
पिलानी . अखिल भारतीय खांडल विप्र महासभा, पुष्कर की जिला चूरु में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व प्रादेशिक महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर खेड़ला (पिलानी) निवासी एडवोकेट नरेश शर्मा का अखिल भारतीय खांडल विप्र संगठन पुष्कर द्वारा उनके सामान्य सरोकार व समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए साफा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । विदित हो एडवोकेट नरेश शर्मा खांडल विप्र विश्व परिषद विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और विप्र समाज में फैली सामाजिक कुरीतियो को लेकर जागृति अभियान के साथ ही विप्र समाज के जरूरत मंद लोगो को निशुल्क कानूनी सहायता देते हैं । कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल सोती प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदयाल पीपलवा सालासर शाखा सभा अध्यक्ष प्रदेश के गणमान्य जन शाखा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय खांडल विप्र महासभा के वरिष्ठजनो का सहयोग सराहनीय रहा।