Dark Mode
एडवोकेट रतनविजय अणखिया ने लीगल एजुकेशनल कार्यक्रम, एनएलयू में लिया भाग

एडवोकेट रतनविजय अणखिया ने लीगल एजुकेशनल कार्यक्रम, एनएलयू में लिया भाग

बाड़मेर | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के द्वारा आयोजित 5 दिवसीय 17वीं कन्टीन्यूइंग लीगल एजुकेशनल प्रोग्राम 2023 में बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन से एडवोकेट रतनविजय अणखिया ने भाग लिया ।

एडवोकेट रतनविजय अणखिया ने बताया कि युवा एडवोकेट के तौर इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का बहुत लाभ हैं। जोधपुर में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर जिले की बार एसोसिएशन से एकमात्र अधिवक्ता होने के कारण बहुत ही गर्व और जिम्मेदारी महसूस की। ट्रेनिंग कार्यक्रम के पहले दिन राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूरे राजस्थान से आये हुए युवा अधिवक्ताओं के साथ अपने वकालत से लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनने के सफर एवं उससे मिली सीख साझा की। पांच दिनों तक चले इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में विधि व्यवसाय से जुड़े कई दिग्गज प्रोफेसर, अधिवक्ताओं एवं रिटायर्ड जजों ने युवा अधिवक्ताओं की कक्षाएं ली। एडवोकेट अणखिया ने बताया कि पांच दिन के कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी अधिवक्ताओं को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. पी.एस. भाटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. पूनम सक्सेना व बीसीआर के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एडवोकेट रतनविजय अणखिया को बाड़मेर बार एसोसिएशन से एकमात्र अधिवक्ता होने के कारण नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में एनएलयू प्रशासन व बीसीआर सदस्यों का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!