Dark Mode
हार के बाद ऋषभ पंत की LSG के मालिक संजीव गोयनका ने लगाई क्लास

हार के बाद ऋषभ पंत की LSG के मालिक संजीव गोयनका ने लगाई क्लास

इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने खिलाड़ी ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत चुकाकर खरीदा था। आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और टीम के मालिक संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत से कई उम्मीदें थी, जो पहले ही मैच में पूरी नहीं हो सकी।आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स से हार गई। इसके बाद फ्रेंजाइजी के मालिक संजीव गोयनका को विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते देखा गया।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के 113 रन पर छह विकेट गिरने के बावजूद लखनऊ मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। आशुतोष शर्मा ने दबाव में बेहतरीन पारी (31 गेंदों पर 66*) खेली और सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में डीसी को एक विकेट और तीन गेंद शेष रहते जीता दिया। सोमवार को ऋषभ पंत ने कप्तान और खिलाड़ी के रूप में एलएसजी में पदार्पण किया। इस मैच में ऋषभ कोई बड़ा कीर्तिमान स्थापित नहीं कर सके। एक ऐसे मैच में जहां 420 से अधिक रन बने और पांच बल्लेबाजों ने 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, पंत छह गेंदें खेलने के बाद भी शून्य पर आउट हो गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!