Dark Mode
प्रशिक्षण पश्चात पंचायत उप चुनाव बाबत मतदान दल हुआ रवाना

प्रशिक्षण पश्चात पंचायत उप चुनाव बाबत मतदान दल हुआ रवाना

सोजत। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोपाल जागिड ने बताया कि पाली जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में पंचायत समिति सोजत में बासना का वार्ड नम्बर 01, सोजत रोड़ का वार्ड नम्बर 03 के 31 मई 2023 तक रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किया जा चुका है तथा लोकसूचना 04 अगस्त 2023 को जारी की जा चुकी हे । दक्ष प्रशिक्षक दिनेश आसेरी द्वारा मतदान दलों को प्रशिक्षित कर रवाना किया गया जिनमें केसर सिंह राठौड़ सुरेश कच्छवाह पारसमल कारीगर वीरेंद्र सिंह राजेंद्र जोशी नंदकिशोर पटेल सहित निर्वाचन विभाग के हेमंत सोलंकी सत्यप्रकाश तथा बुधाराम उपस्थित थे। रिटर्निंग अधिकारी 13 अगस्त 2023 रविवार को प्रातः 10:00 से सांय 5:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे तथा 14 अगस्त 2023 को समीक्षा पश्चात दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी होगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 20 अगस्त 2023 रविवार को प्रातः 8:00 बजे से सांय 5:00 बजे होगा तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। यह जानकारी चुनाव शाखा सोजत से मनोहर पालडिया ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!