Dark Mode
अग्रवाल समाज के चुनाव सम्पन्न

अग्रवाल समाज के चुनाव सम्पन्न

टोंक। नगर परिषद टोंक द्वारा गांधी पार्क स्थित रामलीला रंगमंच पर रविवार रात्रि को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। गांधी पार्क स्थित रामलीला रंगमंच पर श्रीरामायण प्रचारक मण्डल काशी, वाराणसी के कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का भक्तिपूर्वक मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ पं. पवन सागर के सानिध्य में नायब तहसीलदार निर्भय कुमार शर्मा, नगर परिषद से लेखाधिकारी हजारीलाल भील, सहायक लेखाधिकारी सुरेश चंद जैन, सहायक अभियंता पप्पू लाल मीणा, सुभाष धामुनिया, पीरू लाल सैनी, सत्येन्द्र लोदी, पार्षद रामचरण साहू एवं स्वास्थ्य नीरिक्षक कुलदीप चांवरिया आदि ने गणेशजी की पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद कलाकारों ने नारद मोह मंचन के साथ रामलीला की शुरुआत की, जिसको देखने के लिए श्रद्धालु जमे रहे। 16 अक्टूबर सोमवार को दशरथ प्रत्रेष्टि यज्ञ एवं श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। 17 अक्टूबर मंगलवार को रामलीला में मुनि आगमन एवं ताडक़ा मारीच सुबाहु वध अहिल्या उद्दार संवादों का मंचन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!