अग्निवीर सेनाभर्ती निःशुल्क ट्रायल का आयोजन
बाड़मेर. अग्निवीर आर्मी भर्ती के मानदंड के आधार पर जिला स्तरीय सेना भर्ती ट्रायल का आयोजन बुधवार के सुबह 5 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर के ग्राउंड में प्रारंभ हुआ जिसमें जोधपुर Army Recruitment office से लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल किया गया ट्रायल में एंट्री फिजिकल एडमिट कार्ड व आधार कार्ड डॉक्युमेंट्स चेकिंग कर दी गयी भर्ती के मानदंड के आधार पर शारीरिक मानक परीक्षण में दौड़ , भीम, जिगजेग व खडा का परीक्षण लिया गया उसके बाद शारीरिक धीरज परीक्षण में अभ्यर्थियों की हाइट वजन चेस्ट तथा मेडिकल चेकअप किया गया
अग्निवीर मार्गदर्शक घेवरसिंह रामसर ने जानकारी दी कि सेना भर्ती मानदंड के आधार पर आयोजित ट्रायल में बाड़मेर के मूलनिवासी को शामिल किया जिसमें कुल तीन सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से 90 प्रतिशत अभ्यर्थी अंतिम चरण तक उत्तीर्ण रहे इसी मौका पर घेवरसिंह रामसर, वेदराज जी बीसू और सुमेरसिंह जी गिराब के मार्गदर्शन में सम्पन्न जिला स्तरीय निःशुल्क फिजिकल ट्रायल अग्निवीर आर्मी में टॉपर गोल्ड मेडल रेमन्तसिंह इन्द्रोई, सिल्वर मेडल दुर्जनसिंह नागड़दा और ब्रॉन्ज़ मेडल खीयाराम खारिया तला जीते। फिजिकल ट्रायल को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने में गठित कमेटी में अशोक गोदारा खारिया तला सुरेंद्रसिंह आकोड़ा, लक्ष्मण सिणधरी, लाधुसिंह देदूसर, विक्रमसिंह तुड़बी, चंदनसिंह ईटादा, गंगाराम , ओमप्रकाश सवाऊ पदमसिंह, नरपतसिंह लंगेरा, दुर्जनसिंह गिराब आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ट्रायल में विजेता अभ्यर्थियों को टीशर्ट व मेडल से सम्मानित कर हौसला बढ़ाया