Dark Mode
अग्रसेन विकास परिषद समिति ने मनाया फागोत्सव

अग्रसेन विकास परिषद समिति ने मनाया फागोत्सव

कोटा.  अग्रसेन विकास परिषद् समिति द्वारा होली मिलन एवं फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ निजी होटल में मनाया गया। समिति की संभागीय महिला अध्यक्ष मंजू मित्तल एवं महिला महामंत्री सुनीता गोयल ने बताया कि इस अवसर पर खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या भी रखी गई। महिला अध्यक्ष कोटा ईशा अग्रवाल एवं महिला महामंत्री सीमा मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर भोजन प्रसादी भी रखी गई।
महिला प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा सिंघल, सुनीता गुप्ता ,महिला संभागीय कोषाध्यक्ष अनु अग्रवाल एवम् जिला अध्यक्ष कोटा राकेश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय खरीदार, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गर्ग, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू गर्ग, राष्ट्रीय महिला महामंत्री मंजू आनद गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गोयल, राष्ट्रीय विधि सलाहकार वैभव सिंहल,राष्ट्रीय यूवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग, राष्ट्रीय यूवा सचिव राहुल गोयल का स्वागत किया गया।
होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव फूलों की होली के साथ किया गया, राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे महिला जिला सांस्कृतिक मंत्री वर्षा गुप्ता द्वारा तैयार किया गया। होली मिलन समारोह में कोटा के अलावा बारां, झालावाड़, रामगंजमंडी, अंता एवं छबड़ा से कार्यकारणी सदस्य शामिल हुए। । कार्यक्रम में खाटू बाबा की ज्योत उजव्वल कर एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री राजकुमार गर्ग ने किया। कार्यक्रम में बारां महिला अध्यक्ष पिंकी गोयनका, महामंत्री राखी गोयल, महिला उपाध्यक्ष रामगंजमंडी मधु गर्ग, महिला अध्यक्ष अंता अंजू सिंहल, विमला बंसल आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सारी व्यवस्था जिला युवा कोषाध्यक्ष तुषार मित्तल द्वारा की गई। कार्यक्रम में किशन अग्रवाल, रिकी गोयल, स्वाति गुप्ता, एकता अग्रवाल, संजू गर्ग, पिंकी गुप्ता, मनीषा केडिया, मीनू गुप्ता, गौरव गोयल, अरविंद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!