Dark Mode
अग्रसेन महिला समिति की पिकनिक आयोजित पारस्परिक मेल मिलाप की भावना को मिलता है बढ़ावा —मित्तल

अग्रसेन महिला समिति की पिकनिक आयोजित पारस्परिक मेल मिलाप की भावना को मिलता है बढ़ावा —मित्तल

 
अजमेर । महाराजा अग्रसेन महिला समिति अजमेर की ओर से वर्षा कालीन पिकनिक का आयोजन हुआ। समिति की सरंक्षकों का कहना है कि इस तरह कार्यक्रम से सामाजिक एकता और पारस्परिक मेल मिलाप की भावना को बढ़ावा मिलता है ।
 अध्यक्ष दीपिका श्रीया व सचिव अंशु बंसल ने बताया समिति द्वारा सावित्री माता मंदिर के सामने पुष्कर में स्थित न्यू होरिजन होटल में पूल पार्टी पिकनिक का आयोजन किया गया ।जिसमें लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक प्रिया मंगल, आशा अग्रवाल ने मनोरंजक बरसाती हाउजी, इसकी टोपी उसके सर, जैसे मस्ती भरे गेम खिलाए एवं कोषाध्यक्ष सरोज बंसल ने सहयोग दिया। सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर पूल पार्टी का आनंद उठाया। कविता अग्रवाल प्रथम हाउस विजेता, श्वेता बंसल द्वितीय हाउस विजेता,निधि खेतावत तृतीय हाउस विजेता रही।
संरक्षक अंजू पंसारी ने बताया कि समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। संरक्षक मीनू मित्तल व कमलेश मंगल ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से पारस्परिक मेल मिलाप की भावना बढ़ती है। संरक्षक नीलू गुप्ता ने संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष सहयोग दिया। जिसका सभी ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया। अंत में स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा कर कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!