अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित
खेतड़ी । अग्रवाल समाज की बैठक अनाज मंडी स्थित अग्रवाल समाज भवन में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजेश शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजेश शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज एकजुट होगा तो ताकत बढ़ेगी व समाज की एकता के लिए , युवाओं के भविष्य, व्यापारियों की सुरक्षा तथा राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमें एक जुट होकर अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को 23 जुलाई रविवार को अग्र महाकुंभ जाग्रति सम्मेलन में भाग लेकर समाज की एकता का प्रर्दशन करना है। इस अवसर पर सुरेश कानोड़िया, बुधराम गुप्ता बीलवा, महामंत्री प्रदीप झुन्झुनू वाला,नवल-किशोर,श्यामलाल कांकरिया,कैलाश गर्ग,महेन्द्र गुप्ता,सुरेश कांकरिया,संजय नालपुरीया आदि समाज के लोग मौजूद थे।