Dark Mode
कृषि बजट जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

कृषि बजट जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

कृषक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो-कलक्टर


उदयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए वर्ष 2023-24 में प्रस्तुत कृषि बजट में की गई घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कृषि बजट की जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुआ।
कार्यशाला में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक बी.एल.पाटीदार, संयुक्त निदेशक माधोसिंह चम्पावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलक्टर मीणा ने कहा कि प्रदेश में कृषकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कृषकों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और उनके लिए अलग से बजट जारी करते हुए कृषक उत्थान के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश की खुशहाली के लिए किसानों की उन्नति आवश्यक है, ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि कृषि बजट में की गई घोषणाओं के साथ कृषक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उदयपुर के हर किसान को इनका पूरा-पूरा लाभ प्रदान करे। उन्होंने कृषकों को दी जाने वाली ऋण सुविधा, अत्याधुनिक साधन सुविधाएं, उन्नत बीज, जल संरचनाओं के निर्माण, आधुनिक सिचाई पद्धति एवं अनुदान आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही और जिले के ग्रामीण व आदिवासी अंचल के कृषकों को जागरूक करते हुए इनका लाभ प्रदान करने को कहा।
उदयपुर ग्रामीण विधायक मीणा ने कहा कि हर क्षेत्र में कृषकों की भूमिका अहम है और उनके कल्याण के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से दी जाने वाली साधन सुविधा का लाभ किसान भाईयों तक समय पर पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करने की जरूरत बताई और किसानों के हित में ऐसे कार्यक्रम-कार्यशाला ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित करने का सुझाव दिया।
जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष ने किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए समन्वित प्रयासों से किसानों को लाभान्वित करने की बात कही। कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक बी.एल.पाटीदार व संयुक्त निदेशक माधोसिंह चम्पावत ने भी विचार रखे। इस अवसर पर टी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!