अहिंसा रन का आयोजन 2 अप्रैल को
कोटा. कोटा समेत कई राज्यों और विश्व के कई देशों में IIFL JITO के जरिए अहिंसा रन का आयोजन किया जा रहा है। 2 अप्रैल को देश में करीब 65 से ज्यादा जगहों पर और दुनिया में करीब 23 से ज्यादा देशों में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन,जीतो की ओर से अहिंसा का आयोजन किया जाएगा। कोटा में जीतो लेडिज विंग इस दौड का आयोजन कर रही है। लेडिज विंग अध्यक्षा अनीता जैन ने बताया कि शुक्रवार को उम्मेद क्लब में रन की ट्री शर्ट,बिब और मेडल का विमोचन मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला,जीतो कोटा व लेडिज टीम द्वारा किया गया। उम्मेद क्लब से इस दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड को 10 किमी.,5किमी. व 3 किमी.की तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।मुख्य सलाहकार (चीफ एडवाइजर) कपिल जैन ने बताया की स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा इस दौड़ को हरि झण्डी दिखायेंगे।
टी शर्ट ,किट व बिब,का वितरण 01 अप्रेल को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्री उम्मेद क्लब में किया जाएगा । पंजीकृत प्रतिभागियों को यह प्राप्त अनिवार्य है अन्यथा वह दौड़ का हिस्सा नही बन पाएंगे।
अमन व शांत के लिए दौड़
राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा आज अंहिसा रन का आयोजन देश व विदेश में होने जा रहा है यह दौड अहिंसा के संदेश का प्रचार करेगी आज विश्व में इस दौर में जहां परमाणु खतरें की संभावाएं और विश्व युद्ध जैसी परिस्थियां बन रही ऐसे में जीयो और जीने को का संदेश की सार्थकता और बढ जाती है। उन्होने कहा कि इस दौड़ में अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले यह दौड किसी धर्म विशेष की दौड नहीं है यह मानवता को बचायें रखने का आयोजन है। यह रन सर्व समाज में शांति, अहिंसा, और एकता का सन्देश आम जन तक पहुंचाकर पूरे संसार को एक सूत्र में परोने का कार्य करेगी।
अंहिसा के संदेश का प्रचार
मुख्य प्रायोजक पंकज सेठी ने बताया कि अंहिसा के संदेश के प्रचार व प्रसार के लिए जीटो ने यह आयोजन आयोजित किया है। अंहिसा के मार्ग पर चल कर हम हमारी व देश की अनगिनत समस्याओ का हल कर सकते है। जीयो और जीने दो संदेश के साथ भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द स्थापित करने के उदेश्य के लिए इस दौड़ का आयोजन हो रहा है। 02 अप्रैल को दौड के मार्ग में भव्य तरीके से सजाया जाएगा। संगीत, स्वास्थ्य एवं अहिंसा का संदेश देते हुए होर्डिंग और सेल्फी पॉइंट्स आदि लगाए जाएंगे। गिनिज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकोर्ड,लिम्बा बुक आॅफ वर्ल्ड रिकोर्ड और वर्ल्ड बुक आॅफ लंदन में नाम दर्ज करवान के लिए इस दौड का आवेदन भी किया जा रहा है।
65 शहरों में होगा आयोजन
जीतो के अध्यक्ष डॉ जे के सिंघवी जी बताया की 2 अप्रैल को अंहिसा रन का आयोजन लंदन,आस्ट्रेलिया,यूएस,केनिया व दुबई सहित विश्व के 22 देशों में हो रहा। भारत के 65 शहर शामिल है। इस दौड़ का आयोजन भारत में लुधनिया से चेन्नई तक व गुजरात से गुवाहाटी तक होगा। राजस्थान के कोटा,जयपुर,जोधपुर, पाली,अजमेर,किशनगंज, भीलवाड़ा,उदयपुर व ब्यावर में इस दौड का आयोजन किया जा रहा है।
हर वर्ग से महिला, पुरुष, सीनियर सिटीजन व बच्चों की सहभगिता इस दौड में हो रही है। डॉ सिंघवी ने बताया की यह रन ३ श्रेणियों में आयोजित होगी, 3Km , 5Km , और 10 किमी टाइम्ड रन में 40 की आयु से काम और ज्यादा के महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, और तृतीया पुरस्कार रखे गए हैं। 10 किमी, दौड के सर्वश्रेष्ठ 12 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। 5 व 3 किमी दौड़ के प्रतिभागियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। सभी फिनिशर को मेडल दिया जाएगा।
कोटा में 2 हजार रजिस्ट्रेशन
जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष अनीता जैन और सेक्रेटरी मंजू लुंकड़ ने बताया की कोटा में इस दौड को लेकर बहुत उत्साह है कोटा सहित हाडौती से इस दौड में प्रतिभागी जुड रहे है अभी तक लगभग 2 हजार आवेदन आ चुके है। इस दौड का पंजीयन ऑनलाइन व ऑफलाइन रूप से किया गया था। गत एक माह से निरंतर यह कार्य चल रहा है।31 मार्च को रजिस्ट्रेशन कार्य समाप्त किए गए।
सिलेब्रिटी ने दिया समर्थन
अहिंसा रन की मुख्य सलाहकार (चीफ एडवाइजर) कपिल जैन ने बताया की लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी केन्द्रीय नेताओं के साथ ही पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और अजय जडेजा के अलावा कई बॉलीवुड कलाकारों के जरिए भी अहिंसा रन का समर्थन किया गया है। कोटा में 2 अप्रैल को प्रात 5.30 बजे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल जी एवं पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा इस दौड़ को हरि झण्डी दिखायेंगे।
यह रहेगा मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
रन कन्वेनर राहुल जैन ने बताया कि ने बताया कि इस 2 अप्रैल को इस रन का आयोजन 3किमी, 5किमी, 10किमी की श्रेणी में किया जा रहा है। सह संयोजक नकुल जैन, वैभव जैन, निखिल जैन, एवं राजेश बागरेचा ने बताया कि 10 किमी के लिए उम्मेद क्लब से शारबाग,जयपुर गोल्डन,सरोवर टाकिज,जीएमए प्लाजा,सेवन वंडर,किशोर सागर कि पाल से जेडीबी होते हुए उम्मेद क्लब पहुंचेगे। 10 किमी वाले प्रतिभागी इस मार्ग के 2 चक्कर लगाकर अपनी दौड पूरी करेंगे। 3 किमी के धावक शारबाग से किशोरसागर होते हुए उम्मेद क्लब तक दौड लगायेंगे। हाडोती के सामाजिक संगठन एवं रनर्स क्लब के सहयोग व सहभागिता से इस आयोजन को किया जा रहा है।
मार्ग संयोजक राहुल सेठी, यादवेंद्र सिंह,अंकित जैन एवं महक जैन ने बताया कि पार्किंग एरिया दोनो स्टेडियम के बीच जेल के सामने रखा जाएगा। यह पहली ऐसी रन होगी जिसमे सर्व समाज,खेल संस्थाओं, और शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। आम जन को कोई यातायात में परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था करि गयी है, प्रतिभागियों के लिए मार्ग में टॉयलेट, स्वास्थय व्यवस्था, एवं अन्य इमरजेंसी मैनेजमेंट का पुख्ता इंतज़ाम किया गया है। सह कन्वेनर वैभव जैन ने बताया की सभी प्रतिभागियों को पंजीकरण करवा कर टी शर्ट, बिब, और मैडल का वितरण दिनांक 01/04/2023 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक श्री उम्मेद क्लब में रखा गया है। सभी प्रतिभागी से अनुरोध है की वह अपने बिब दिनांक 01/04/2023 को प्राप्त कर लेवें। पंजीकृत प्रतिभागी ही इस रन में भाग ले सकेंगे।
सह कन्वेनर एवं समाज सेवक राहुल सेठी ने बताय की मार्ग में प्रतिभागियों के लिए पानी, और एनर्जी ड्रिंक, एवं रन पश्चात फिजियो थेरेपी की व्यवस्था भी राखी गयी है। इसमें सामाजिक संस्थाओं का अनुसरणीय सहयोग मिल रहा है।महक जैन ने बताया की सोशल मीडिया पर भी पर्याक्रम का पूरा ब्यौरा लगातार दिया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति को इस रन के बारे में यदि कुछ जानकारी लेनी हो तो वह रन के सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं। जीतो लेडीज विंग की सेक्रेटरी मंजू लुंकड ने सभी का धन्यवाद प्रेषित । जीतो चैप्टर की सेक्रेटरी प्रज्ञा मेहता ने बताया की इस रन को एक ग्लोबल रन के केटेगरी में रखा गया है और पूरे प्रयास किये जा रहे हैं की यह गिनेस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में सम्मिलित हो।