Dark Mode
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए दैनिक उड़ान शुरू की

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए दैनिक उड़ान शुरू की

कोलकाता । एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नेटवर्क विस्तार के तहत कोलकाता से विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर) के लिए दैनिक उड़ान शुरू की। एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी। कोलकाता - विजयपुरम की पहली उड़ान सुबह 5.40 बजे रवाना हुई। बयान में कहा गया है कि 15 दिसंबर से एयरलाइन इस मार्ग पर एक अतिरिक्त दैनिक उड़ान शुरू करेगी, जो कोलकाता और विजयपुरम के बीच दिन में दो बार संपर्क प्रदान करेगी।
कोलकाता हवाई अड्डे के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक्स पर पोस्ट किया, रोमांचक समाचार! एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स) ने कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू की हैं। आज सुबह 05:40 बजे पहली उड़ान के साथ 175 यात्री यात्रा करेंगे। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कोलकाता एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए बेहद महत्व रखता है, और वह इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!