Dark Mode
यमन में विद्रोहियों के गढ़ सना पर हवाई हमले

यमन में विद्रोहियों के गढ़ सना पर हवाई हमले

यमन के हूती विद्रोहियों का गढ़ बनी राजधानी सना पर बृहस्पतिवार सुबह कई हवाई हमले किए गए। हूती विद्रोहियों पर इन हमलों से पहले विद्रोहियों ने मध्य इजराइल को निशाना बनाते हुए एक मिसाइल दागी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सना पर हवाई हमले किसने किए। सना पर एक दशक से अधिक समय से हूती विद्रोहियों का कब्जा है। हूती नियंत्रित मीडिया ने अपनी एक खबर में हमलों के बारे में जानकारी दी लेकिन हताहतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि इन हमलों से किस प्रकार का नुकसान हुआ है। इससे कुछ समय पहले ही इजराइली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने यमन से प्रक्षेपित एक मिसाइल को देश में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया और नष्ट कर दिया। इजराइली सेना ने कहा, ‘‘मिसाइल का मलबा गिरने के कारण क्षेत्र में सायरन बजने लगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!