Dark Mode
नव-नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद  बैरवा का  अकबर खान ने किया स्वागत

नव-नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद  बैरवा का  अकबर खान ने किया स्वागत

टोंक । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा राजस्थान के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के जिलाध्यक्ष पद पर सहवरण पार्षद हरी प्रसाद बैरवा को नियुक्त किया है। इस अवसर पर नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा को रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान ने माला पहनाकर शुभकामनाऐं देते हुए बधाई दी है। अकबर खान ने इनकी नियुक्ति पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री टोंक विधायक सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, कांग्रेस कार्यकर्ता रहमतुल्लाह बैग, रामस्वरूप चौधरी एवं हरीनारायण मीणा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!