Dark Mode
अखण्ड भारत संकल्प दिवस कल मनाया जाएगा

अखण्ड भारत संकल्प दिवस कल मनाया जाएगा

फलोदी. विश्व हिन्दू परिषद जिला फलोदी व आदर्श विद्या मन्दिर के संयुक्त तत्वाधान में कल 14 अगस्त सोमवार अखण्ड भारत संकल्प दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गुचिया ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद अपने आनुषांगिक संगठनों बजरंग दल ,मातृ शक्ति , दुर्गा वाहिनी आदि दलों द्वारा चौदह अगस्त को रात्रि 8:00 बजे को आदर्श विद्या मन्दिर के प्रांगण में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत माता के अखण्ड स्वरूप के टुकड़े कर माँ की भुजाओं को काटा गया था। प्रत्येक भारतीय का सपना हैं कि भारत माता का अखण्ड स्वरूप पुनर्स्थापित हों। अतः तब से 14 अगस्त अखण्ड भारत दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयम् सेवक संघ के दिशा निर्देशानुसार संपन्न होगा। कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी हेतु जन मानस से अपील की गयी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!