अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 75वें स्थापना दिवस पर किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान
केशव राय पाटन. विश्व के सबसे बड़े गैर राजनीतिक छात्र संगठन ने 75वें स्थापना दिवस पर कस्बे की प्रतिभाशाली छात्र-छात्रों को किया सम्मानित, उत्साह से मनाया गया अभाविप के जिला संयोजक अजय बूजवाल ने बताया कि कस्बे के निजी विद्यालय के 10वीं, 12वीं, खेलकूद मैं उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं सहित 27 प्रतिभाओं को पुरुस्कार देकर समानित किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष गर्ग ने विद्यार्थी परिषद का इतिहास, विकास यात्रा, परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष बिरला ने कहा कि भारत देश राष्ट्र मैं भगवा परचम लहराने मैं परिषद की अहम भूमिका रहीं, विवेकानंद जैसा जीवन को अपने जीवन मैं अमल करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम मैं उपस्थित मयूर सैनी, दीपक चन्देल, गिर्राज राठौर, कपिल, निखिल शर्मा, कुणाल नामा, मानसिंह गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे