Dark Mode
अक्शा ने जिला स्तर पर जीता दूसरा स्थान

अक्शा ने जिला स्तर पर जीता दूसरा स्थान

 
झुंझुनूं । स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर, झुंझुनूं की 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा अक्शा पुत्री मोहम्मद आवेश ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महात्मा गाँधी सर्वोदय विचार परीक्षा 2022 में राज्य में सांतवा व झुन्झुनूं जिले में दूसरा स्थान स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने बताया कि यह मेधावी अक्शा की कठोर मेहनत व लगन का परिणाम है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. षिखा सहाय ने अक्शा का माल्यार्पण किया। विद्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने अक्शा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ढूकिया ने अक्शा की जीत को स्वयं, परिवार व संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!