Dark Mode
अयोध्या से अक्षत कलश गांव ढाणी पहूचे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

अयोध्या से अक्षत कलश गांव ढाणी पहूचे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

पीपाड़ शहर। अयोध्या मे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर अयोध्या से भेजें गये अक्षत कलश क्षेत्र में हर गांव व ढाणी तक पहूच रहे हैं तथा ग्रामीण राम भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत भी किया जा रहा है।वही हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता गांव में घर घर जाकर चावल का वितरण किया जा रहा है। वहिप जिलाध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में नववर्ष से शुरू हुआ अक्षत वितरण अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है वही समूचा क्षेत्र प्रभु श्री राम की भक्ति में भी सरोबार नजर आने लगा है।वही क्षेत्र के जसपाली जवासिया रिया सेठोंकी बाकलिया बगड़की सिंधीपुरा भुंडाना साथींन सहित अन्य गावों मे अक्षत कलश पहूचने पर ग्रामीणों द्वारा कलश का पूजन कर कलश मंदिरों में रखवाए गये वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में अक्षत का वितरण किया गया है।इस दोरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन माताएं बहने बच्चे भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पृथ्वीसिंह ने कहा की राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक लंबा संघर्ष हुआ तथा हर देशवासी की भावना के अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हूआ है। वही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने आगामी 22 जनवरी को आवश्यक तैयारियों के संबंध में अवगत करवाया उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में जोश एवं उत्साह बना हुआ है। स्वयंसेवकों ने अलग-अलग टोली बनाकर गांव के हर घर में श्री राम जी की फोटो एवं चावल के साथ पत्रक बांटने का जिम्मा लिया। गांव का सामूहिक निमंत्रण दिया गया।वही वरिष्ठ पुजारी चुतरदास वैष्णव का माला पहनाकर स्वागत किया।विहिप जिला अध्यक्ष घनश्याम ओझा विहिप पीपाड़ प्रखंड मंत्री मोहन सोनी विहिप पीपाड़ प्रखंड सेवा प्रमुख महेंद्र ओझा आरएसएस स्वयंसेवक दिनेश जांगिड़ जालखा सरपंच बक्साराम तेजाराम जाखड़ व रमेश सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!